देहरादून-राज्य मे बढ़ रहे कोरोना के मामले,एक की मौत,देखिये हैल्थ बुलेटिन मे अपने जिले का हाल।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-राज्य मे आज फिर कोरोना के नये मामले बढ़े,एक की मौत, देखिये अपने जनपद का हाल।।

उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज दिनाँक 09/01/2022 रविवार कोरोना के कुल 1413 मामले सामने आए हैं जिसके साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 350885 हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

राज्य में आज 482 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो कर घर लौटे हैं जिसके साथ राज्य मे कुल 332655 कोरोना से ठीक हो गये है।

राज्य मे कुल एक्टिव केस 4118 हो गए हैं।जबकि राज्य मे आज कोरोना से एक की मौत हुई, जिसके साथ राज्य मे कुल मौत 7424 हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

राज्य मे आज भी सबसे अधिक 505 मामले देहरादून में आये हैं इसी प्रकार आज अल्मोड़ा मे 21 , बागेश्वर मे 3 चमोली मे 34 ,चम्पावत मे 12 ,हरिद्वार मे 299 , नैनीताल मे 139 , पौड़ी गढ़वाल मे 147 ,पिथौरागढ़ मे 8, टिहरी गढ़वाल मे 22 ,उधम सिंह नगर में 203 ,उत्तरकाशी मे 8 और रुद्रप्रयाग से 12 मामले सामने आए हैं।

Ad_RCHMCT