देहरादून:-(अच्छी खबर) प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 18602 अतिरिक्त आवास की मिली स्वीकृति,CM धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह का जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह का आभार जताया

डबल इंजन का प्रदेश को मिल रहा फायदा: सीएम धामी

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में उत्तराखण्ड के लिये 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में विकास के अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि विकास योजनाओं की धरातल पर क्रियान्विती सुनिश्चित हो। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किये जाने का अनुरोध किया था। अप्रैल 2022 में मुख्यमंत्री ने पत्र भी लिखा था।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से योजना के लक्ष्य हासिल करने के प्रयासों की सराहना करते हुए अब 18602 आवासो का अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किया गया है।

Ad_RCHMCT