देहरादून:-(WEATHER ALERT) राज्य के इन जिलों मे भारी बारिश का रैड अलर्ट जारी,भारी से भारी बारिश होने की संभावना।।

ख़बर शेयर करें -

WEATHER ALERT

देहरादून:-राज्य के मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कुमाऊं क्षेत्र एवं उसके लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं कही अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

15 सितंबर से 17 सितंबर तक इस बरसात में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कुमाऊं एवं उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कही कही अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

17 सितंबर को भारी से भारी बरसात के साथ-साथ कुमाऊं एवं उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने जाहिर की है मौसम विभाग का कहना है कि 14 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र मे भारी बारिश से बहुत भारी वर्षा होने तथा राज्य के गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्र में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने इन 3 दिनों में बेहद सतर्कता बरतने की भी अपील की है

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

साथ ही उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Ad_RCHMCT