देहरादून-(मौसम अपडेट) राज्य के लिए 5 दिन का जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान हुआ जारी,इन दिनों भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी।।

ख़बर शेयर करें -

मौसम की जानकारी WHEATHER ALART

देहरादून-राज्य मे हो रही मूसलाधार बरसात के बाद एक बार फिर मौसम विभाग ने 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून विक्रम सिंह के अनुसार आने वाले 5 दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात लगातार बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

राज्य मे बारिश को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

जबकि 14 अगस्त को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 15 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात होने की संभावना जताई है।

इस दौरान मौसम विभाग ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्य भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कें राजमार्ग को क्षति पहुंच सकती है साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में नालों और नदियों का जल स्तर में एकाएक वृद्धि हो सकती है उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Ad_RCHMCT