देहरादून-(मौसम अपडेट) राज्य के इन जिलों मे भारी बारिश की संभावना का यलो अलर्ट जारी।।

ख़बर शेयर करें -

WHEATHER ALART

देहरादून:-उत्तराखंड राज्य में बरसात के कारण पहाड़ से मैदान तक बारिश जारी है कभी पहाड़ों में तो कभी तराई मे बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले तीन दिन यानी 7 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 5 अगस्त राज्य के देहरादून ,नैनीताल , पौड़ी , चंपावत , बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

जिसको लेकर इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

मौसम विभाग ने 6 अगस्त को राज्य के देहरादून पौड़ी नैनीताल चंपावत तथा बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

जबकि 7 अगस्त को राज्य के चमोली तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा उन्होंने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!

उन्होंने नदी नालों से यात्रा करते समय सावधानी बरतने की भी अपील की है।

Ad_RCHMCT