डेढ़ किलोमीटर खड़ी चढ़ाई से श्रद्धालुओं को मिली राहत,इस मंदिर के लिए रोपवे सेवा हुई शुरू

ख़बर शेयर करें -

टिहरी में स्थित सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। यहां जाने वाले श्रद्धालुओं को अब डेढ़ किलोमीटर खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। आज से मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू कर दी गई है। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो चलने में असमर्थ हैं। 177 रुपये खर्च असानी से मंदिर तक पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज


टिहरी जिले के कद्दूखाल क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शन को रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुरकंडा देवी मंदिर समुद्र तल से 2750 मीटर की ऊंचाई पर है। कद्दूखाल से मंदिर परिसर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई है। जिसे चढ़ने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।


इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और छोटे बच्चों को काफी परेशानी होती थी। खड़ी चढ़ाई से बचने के लिए लोग घोड़े-खच्चर पर बैठकर मां सुरकंडा देवी के दर्शन करने जाते थे, लेकिन अब रोपवे सेवा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश


कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर परिसर तक करीब 600 मीटर का रोपवे तैयार किया गया है। सुरकंडा रोपवे प्रोजेक्ट में छह टावर के सहारे 16 ट्रालियों का संचालन हो रहा है, प्रत्येक ट्राली में चार यात्रियों के बैठने की अनुमति होगी।

Ad_RCHMCT