नशे का भंडाफोड़, डॉगी ‘बेला’ ने बेड से ढूंढ निकाली स्मैक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रुड़की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के माहिग्रान मोहल्ले में एक घर से स्मैक बेचने के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई को प्रशिक्षु आईपीएस व सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी कुश मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस डॉग ‘बेला’ की अहम भूमिका रही।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बंदा रोड स्थित एक घर में एक दंपती स्मैक की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एएसपी कुश मिश्रा के निर्देशन में छापा मारा। छापेमारी की भनक लगते ही महिला छत के रास्ते फरार हो गई, जबकि उसका पति पुलिस के कब्जे में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर माह के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जारी किए निर्देश

पूछताछ के दौरान आरोपी पति से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। ऐसे में जब डॉग स्क्वाड की मदद ली गई तो डॉगी ‘बेला’ ने बेड के पास कुछ संदिग्ध होने का संकेत दिया। तलाशी लेने पर बेड के अंदर से 11.76 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि आरोपी इमरान और उसकी पत्नी मेसर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मेसर पर लंबे समय से निगरानी रखी जा रही थी और पुख्ता सूचना मिलते ही यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और स्मैक की आपूर्ति कहां से की जा रही थी। अधिकारियों का मानना है कि इस पूरे मामले में एक बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है, जिसकी परतें जल्द खोली जाएंगी।

Ad_RCHMCT