भूकंप की वजह से एक बार फिर उत्तराखंड की धरती डोली

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं लेकिन प्रदेश के उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए ।

और भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों ने अपना घर छोड़कर बाहर आना बेहतर समझा जानकारी के अनुसार बता दें कि आज सुबह 10:44 पर उत्तरकाशी में 2.5 रिक्टर तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

और यह भूकंप के झटके जिला मुख्यालय के साथ आसपास के इलाकों में महसूस किए गए फिलहाल इस भूकंप से किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है भूकंप का बड़ा केंद्र बाराहाट रेंज ग्राम उत्तर के जंगल बताया जा रहा है।भूकंप का झटका आते ही लोग घरों से बाहर निकले।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार

अभी कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि उत्‍तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्‍तरकाशी भूकंप जोन पांच में आता है।

Ad_RCHMCT