ब्रेकिंग:-नशे मे वाहन चलाकर स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले स्कूल वैन चालक को किया गिरफ्तार,वैन सीज

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों /यातायात निरीक्षक/इंटरसैप्टर प्रभारी को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नशे में वाहन चलाने/ओवर स्पीड/ओवर लोड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध गतिविधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: काशीपुर में गड्ढा कॉलोनी स्थित जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 12 लोग दबोचे

इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत द्वारा चैकिंग के दौरान करबला तिराहे पर अल्मोड़ा नगर के स्कूल की वैन संख्या UK01TA4293 रोककर चैक करने पर चालक बिक्रम सिंह निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिसे मौके पर गिरफ्तार कर, वैन को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा गया।
वाहन मे अल्मोड़ा नगर के एक स्कूल के कक्षा 1 से कक्षा 12th में पढ़ने वाले कुल 10 बच्चे बैठे हुए थे, जिन्हे अन्य वाहन की व्यवस्था कर उनके घर तक छुड़वाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार

संबंधित स्कूल प्रबंधक को वैन के चालकों की नियमानुसार चैकिंग के संबंध में पत्राचार किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT