यहां रेस्टोरेंट में खाना पैक करा रहे युवकों के साथ जमकर हुई मारपीट ,फूटे सिर, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की उधम सिंह नगर जिला आज के समय में क्राइम कैपिटल बन चुका है जहां पर अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी लेकिन इसके बावजूद भी उधम सिंह नगर जिले में क्राइम को लेकर खबरें सामने आती जा रही है एक ऐसा ही मामला रुद्रपुर से भी सामने आ रहा है यहां पर रेस्टोरेंट में खाना पैक करा रहे चार दोस्तों पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में उनके सिर फट गए। मारपीट की सूचना पुलिस तक पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर अपनी एक बाइक छोड़कर भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक नंबर की मदद से हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ


जानकारी के अनुसार बगवाड़ा भट्टा निवासी करन साहनी पुत्र शिव चंद्र साहनी ने बताया कि शनिवार को वह अपने दोस्त सतरुधन पुत्र लालू, जीवन कुमार पुत्र राम अवतार व बलविंदर पुत्र सुदामा के साथ काशीपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट से खाना पैक करवा रहे थे। तभी वहां कार सवार चार लोग नशे में धुत होकर पहुंच गये। उन्होंने बिना बात के उनसे गालीगलौज शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


जब उन्होंने इसका विरोध किया तो लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर फट गए और बेहोश हो गए। बाद में हमलावर उन्हें मरा समझकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद वह अपने 10-12 अन्य साथियों को लेकर वहां पहुंचे। जब उन्हें होश आया तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। इस दौरान वे लोग अपनी एक बाइक भी मौके पर छोड़ गए। पुलिस ने बाइक के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT