यहां जानवरों को चारा देने गई बुजुर्ग महिल के ऊपर अज्ञात हमलावर द्वारा किया गया हमला, घायल, अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में आज के समय में क्राइम को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं कि ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के जसपुर थाना क्षेत्र के सामने आ रहा है यहां पर एक महिला के ऊपर अज्ञात हमलावर के द्वारा देर रात्रि चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के निर्माण में महापौर दीपक बाली ने जड़ा शतक: 3.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का किया शिलान्यास

बता दे कि जसपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव में एक बुजुर्ग महिला जोकि देर रात अपने पशुओं को पशुशाला में बांधने व चारा देने गई थी उसके ऊपर एक अज्ञात हमलावर के द्वारा रात को हमला कर दिया गया जिसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

और इस मामले में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की तफ्तीश लेते हुए जांच में जुट गई है वहीं महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि रामनगर वन गांव में एक महिला अपने पशुओं को चारा देने गई थी जहां उनके ऊपर अज्ञात हमलावर द्वारा चाकू से हमला किया गया था फिलहाल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जिसमें मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

Ad_RCHMCT