तेज़़ी, तत्परता और तकनीकी कुशलता का उदाहरण नैनीताल पुलिस, घर से नाराज़ होकर गई 02 बालिकाओं को 2 घण्टे में पुलिस ने यूपी से सकुशल किया बरामद

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal haldwani

तेज़़ी, तत्परता और तकनीकी कुशलता का उदाहरण नैनीताल पुलिस

घर से नाराज़ होकर गई 02 बालिकाओं को 2 घण्टे में हल्द्वानी पुलिस ने यूपी से सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द, बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस का किया आभार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार गुमशुदा / लापता बच्चों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय सफलता प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

कोतवाली हल्द्वानी में दो शिकायतकर्ताओं निवासी हल्द्वानी ने सूचना दी कि उनकी बालिकाएं घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री अमर चंद्र शर्मा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी हेतु एक पुलिस टीम गठित की गई।टीम की मेहनत, तत्परता एवं तकनीकी सर्विलांस की मदद से 2 घंटे के अंदर ही दोनों नाबालिग बालिकाओं को बिलासपुर, जिला रामपुर (उ०प्र०) से सकुशल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बाल कल्याण अधिकारी द्वारा दोनों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि घरवालों द्वारा डांटे जाने के कारण वे घर से नाराज होकर नौकरी की तलाश में निकल गई थीं।दोनों बच्चियों की काउंसलिंग कराकर उन्हें सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

बरामदगी टीम –

उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा, प्रभारी चौकी मंडी, कानि0 ललित मेहरा, म0का0 दीपा कुमारी

Ad_RCHMCT