परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या, फिर युवक ने खुद भी कर लिया सुसाइड

ख़बर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले में शनिवार की सुबह पांच बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मानसिक रूप से विक्षिप्त ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री(65), पत्नी प्रियंका (40), बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत(6) को भी गोली मार दी।

इसके बाद अनुराग ने खुद को भी उड़ा लिया। सभी छह लोगों लोकी मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद खुद को भी मार लिया। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT