मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट, राज्यहित और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के मध्य उत्तराखंड के विभिन्न समसामयिक विषयों तथा राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, सुशासन (Good Governance) को और मजबूत करने तथा जनसरोकारों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

Ad_RCHMCT