घर से निकली युवती लापता, प्रेमी पर अपहरण का आरोप

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। युवती के परिजनों ने उसके अपहरण का आरोप युवती के प्रेमी पर लगाया है। इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने युवती के अपहरण का मुकदमा उसके प्रेमी के खिलाफ दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'ऑपरेशन मर्यादा': सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों पर चौखुटिया व दन्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत मौहल्ला सोत का है। घटना की बाबत कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि गत कई महीनों से स्थानीय मैथाॅडिस्ट काॅलेज की छात्रा अक्सा का प्रेम सम्बन्ध अपने ही पड़ोसी समीर के साथ चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

गत शाम अक्सा अपने घर से निकली। लेकिन इसके पश्चात वह लापता हो गयी। पुलिस ने मामले का मुकदमा दर्ज करके उसके प्रेमी समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT