हल्द्वानीः अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, चली जेसीबी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को काठगोदाम में जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने मिलकर सख्त रुख अपनाते हुए सड़क चौड़ीकरण और यातायात सुगमता के लिए अभियान चलाया। इस दौरान करीब 7 से 8 पक्के निर्माण जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के नेतृत्व में पूरी तैयारी के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने पिछले छह महीनों से चल रहे चौराहों और सड़कों के चौड़ीकरण कार्य में रुकावट डालने वाले अवैध निर्माणों को हटाने की कड़ी प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन चेतावनियों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष रूप से राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के मद्देनजर की गई है, ताकि सड़कें चौड़ी हो सकें और यातायात में कोई रुकावट न हो। लोक निर्माण विभाग को 20 जनवरी तक सड़क चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

इस अभियान ने स्थानीय समुदाय में हलचल मचा दी है। प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई यह स्पष्ट करती है कि अब अवैध निर्माणों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और शहर को सुगम व व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन हर कदम उठाने को तत्पर है।

Ad_RCHMCT