हल्द्वानी-यहां उफान पर नदी होने के बावजूद भी ग्रामीण डाल रहे अपनी जान जोखिम में,पढ़े खबर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां से महज 7 किलोमीटर दूर विजयपुर गांव का है जहां सुखी नदी अपने उफान पर है ।जहां स्कूली छात्र और ग्रामीण जान जोखिम में डाल नदी को पार कर रहे हैं। यहां तक की नदी के बीचो-बीच से लोग स्कूटर बाइक और छोटी बड़ी गाड़ियों को भी निकाल रहे हैं

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

जहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि सुखी नदी पर पिछले 75 सालों से पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार और प्रशासन इस पर ध्यान भी नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

विजयपुर गांव में करीब 200 परिवार रहते हैं जहां सूखी नदी से ही आने जाने की एकमात्र रास्ता है। लेकिन बरसातों में नदी उफान पर आ जाने से लोगों के लिए हमेशा मुसीबत उठानी पड़ती है।

यहां तक कि विजयपुर गांव की एक गर्भवती महिला को अस्पताल जाने के लिए नदी के किनारे करीब 2 घंटे तक गाड़ी में ही इंतजार करना पड़ा है जहां नदी का पानी कम होने पर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया है।

Ad_RCHMCT