हल्द्वानी-भारी बरसात को लेकर जिलाधिकारी ने दिये निर्देश,आपदा / दुर्घटना की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचे अधिकारी,हेल्पलाइन नम्बर जारी।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – 09 जुलाई 2022 –

मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 जुलाई को प्रातः  तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के बागेश्वर, पौड़ी तथा नैनीताल जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की संभावना है।        

जानकारी देते हुए  जिला मजिस्ट्रेट श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय निरीक्षण की कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाय । इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, विश्व बैंक को  किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए है ।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

समस्त सम्बन्धित अधिकरी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर 05942-231178-179 पर तत्काल देना  सुनिश्चित करें ।  आईआरएस टीम में नामित अधिकारियों को एलर्ट रहने के भी निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जिला मजिस्ट्रेट ने  समस्त चौकी / थानों को आपदा संम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहने,  साथ ही उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये। उन्होंने निर्देश दिया है कि आपदा के दौरान किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।                   

Ad_RCHMCT