हल्द्वानीः आयुक्त के निर्देश पर छापेमारी, अवैध गैस रिफलिंग पकड़ी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर के विभिन्न इलाकों में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग के खिलाफ मिली शिकायतों पर जिला पूर्ति अधिकारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद, हाल ही में डहरिया क्षेत्र में की गई छापेमारी में 27 कमर्शियल और घरेलू सिलेंडरों के साथ अवैध रिफिलिंग का धंधा पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में घटतोली और अवैध रिफिलिंग की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। इसी निर्देश के बाद पूर्ति विभाग ने डहरिया क्षेत्र में छापेमारी की और अवैध रिफिलिंग के धंधे का पर्दाफाश किया।

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर

आयुक्त ने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी, घटतोली और अवैध रिफिलिंग को रोकना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने और निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ताकि इस समस्या पर पूरी तरह काबू पाया जा सके।

Ad_RCHMCT