हल्द्वानी- नजूल भूमि में बिना फ्रीहोल्ड कराने निर्माणाधीन भवन को लेकर नगर आयुक्त ने दिए ये आदेश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में जिस प्रकार से कुछ दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है इसको लेकर प्रशासन के द्वारा काफी सख्ती बरती जा रही है इसी क्रम में बड़ी खबर एक बार फिर नगर निगम हल्द्वानी से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार अब नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नजूल भूमि में बिना फ्रीहोल्ड किए नए निर्माण किए जाने की

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी गठित: प्रभात ध्यानी अध्यक्ष और नरेश नौडियाल प्रधान महासचिव निर्वाचित

शिकायत पर सहायक नगर आयुक्त नजूल और सर्वेयर नगर निगम हल्द्वानी को निर्देश दिया है कि नगर निगम की सीमा के अंतर्गत खाली नजूल भूमि क्षेत्र की सतत निगरानी की जाए।इसके अलावा नजूल भूमि को फ्री होल्ड कराकर तथा मानचित्र स्वीकृत कराकर गतिमान निर्माण

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टिहरी गढ़वाल में बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया।

को छोड़कर नजूल भूमि पर यदि कोई नया निर्माण पाया गया तो उसे 3 दिन का नोटिस तथा मुनादी कराकर प्लिंथ लेवल से पूर्व ही ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए।

Ad_RCHMCT