प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया यह बड़ा तोहफा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त विभाग के बयान के मुताबिक 2021 से सरकारी कर्मचारियों के लिए 31 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता प्रति माह की अनुमति दी गई है। प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों के 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते की फाइल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहर लग गई है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी फाइल पर अनुमोदन दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का बेताबी से इंतजार था। वित्त विभाग ने डीए का प्रस्ताव बनाकर फाइल मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को अनुमोदन के लिए भेजी थी। मुख्यमंत्री ने फाइल पर अनुमोदन दे दिया जिसके बाद वित्त मंत्री ने भी डीए की फाइल पर स्वीकृति दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश


डियरनेस अलाउंस या महंगाई भत्ता सैलरी का एक ख़ास हिस्सा होता है। इसमें बेसिक तनख़्वाह के तय प्रतिशत को अलग से भत्ते या अलाउंस के तौर पर दिया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो डियरनेस अलाउंस जीवन-यापन से जुड़ा हुआ भत्ता है जिसे सरकार अपने पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों को देती है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती हुई महंगाई से निबटना होता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

डीए हर कर्मचारी के लिए उसके कार्यस्थल के मुताबिक़ अलग-अलग होता है। यह शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग निर्धारित होता है।

Ad_RCHMCT