हल्द्वानी हत्या मामला: भाजपा ने आरोपी को किया पार्टी से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर में हाल ही में हुई युवक नितिन लोहनी की हत्या के मामले में भाजपा ने कड़ा कदम उठाया है। भाजपा ने आरोपी अमित बिष्ट को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कल कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी, शेष जिलों में शुष्क मौसम।

भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया और आरोपी को तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। इस कदम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अपराध और राजनीतिक सदस्यता साथ नहीं चल सकते।

यह भी पढ़ें 👉  महाराणा प्रताप का त्याग और साहस पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज: काशीपुर में धूमधाम से मनाई गई जयंती

भाजपा ने साथ ही कहा कि कानून और न्याय व्यवस्था का सम्मान करते हुए घटना की जांच में प्रशासन के साथ पूरा सहयोग किया जाएगा।

Ad_RCHMCT