उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः जीप खाई में गिरने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कुमाऊं मंडल के सीमांत पिथौरागढ़ में चंडाक मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक जीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा वरदानी पार्क के पास दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुआ। जीप वाहन पार्किंग के दौरान फिसल गया और करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो हिस्सों में टूट गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

हादसे के दौरान वाहन में सवार दो लोग मोहित जोशी (28 वर्ष) और विनय वल्दिया (22 वर्ष) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना देखी और तुरंत पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर तहसीलदार, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मोहित जोशी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि विनय वल्दिया का उपचार जारी है। मोहित पिथौरागढ़ के जीआईसी रोड क्षेत्र में लाइब्रेरी चलाते थे और अविवाहित थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे, इसलिए पुलिस ने आसपास की झाड़ियों और ढलानों में सर्च अभियान चलाया। बाद में पता चला कि दो युवक कार पार्क होने से पहले ही उतर चुके थे। चंडाक चौकी प्रभारी ललित डंगवाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

हादसे में जान गंवाने वाले व घायल:

मोहित जोशी (28 वर्ष), पिथौरागढ़ – मृत

विनय वल्दिया (22 वर्ष), पिथौरागढ़ – गंभीर रूप से घायल

Ad_RCHMCT