हल्द्वानी पुलिस ने कसा शिकंजा: नशे में वाहन चलाने वाले दो गिरफ्तार, वाहन सीज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में यातायात नियमों का उल्लंघन और लापरवाह ड्राइविंग रोकने के लिए नैनीताल पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: वनाग्नि और अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर स्टेशन रानीखेत मुस्तैद, ग्रीन वुड स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिया विशेष प्रशिक्षण

इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में 5 और 6 नवंबर को थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी मल्ला गेट काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान नशे/शराब के प्रभाव में वाहन चलाते हुए दो व्यक्ति पकड़े गए। गिरफ्तार व्यक्तियों में हेमन्त कुमार (34 वर्ष), पुत्र विजय कुमार, निवासी प्रेमपुर लोशज्ञानी, आनंदपुर, हल्द्वानी और आशीष कुशवाहा (28 वर्ष), पुत्र धन सिंह, निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, 96 एमजी रोड, हजरतगंज, लखनऊ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी का महाअभियान: पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी, सभी जिला मुख्यालय देहरादून से जुड़ेंगे; सीएस ने दिए निर्देश

दोनों के खिलाफ धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई और उनके वाहन सीज कर दिए गए। अभियान में पुलिस टीम के सदस्य उ0नि0 दिलीप कुमार, हे0का0 समन सिंह, का0 प्रमोद कुमार और का0 कारज सिंह शामिल थे।

Ad_RCHMCT