हल्द्वानी:-यहाँ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,गर्भपात कराने का भी आरोप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:-विकास खण्ड मे एक युवती ने अपने पाटर्नर पर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने और दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती के मुताबिक आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

हल्द्वानी विकास खण्ड के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह देवलचौड़ क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की बिजनेस में साझेदार थी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और दो बार उसने गर्भपात भी कराया।

युवती के मुताबिक जबरन शराब पिलाकर युवक ने कई बार उससे दुष्कर्म किया यहां तक कि अपने दोस्तों ने भी उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

Ad_RCHMCT