रामनगर:-(ब्रेकिंग) यहाँ दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

दो नाबालिग छात्राओं से अलग अलग जगह पर छेड़खानी करने के आरोप में दो आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

पहले मामले में नाबालिग छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री एक स्कूल में पढ़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

उसी स्कूल का एक छात्र उसे परेशान करता है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 354, 354 (घ) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

वहीं दूसरी घटना मे अभियुक्त द्वारा कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से अभद्र भाषा का प्रयोग करना व छेड़खानी करना आदी पर मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने आरोपी जुनैद के खिलाफ धारा- 354/ 354 (घ) आईपीसी व 7/8 पोक्सो अधिनियम मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT