यहां पुलिस के ऊपर किया गया जमकर पथराव,दर्जनों लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में पुलिस कर्मियों के ऊपर जमकर पथराव करने को लेकर एक मामला हरिद्वार जिले के मंगलोर क्षेत्र से सामने आ रहा है यहां पर मतगणना स्थल के बाहर कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस के ऊपर जमकर पथराव किया गया जिसके बाद चौकी प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी इस पथराव में घायल हो गए। इसके बाद मौके पर पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया , मतगणना मंगलौर स्थित मंडी परिसर में जारी थी और एक भीम आर्मी का प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में था

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

जिसने अपने साथ भीड़ का इस्तेमाल करते हुए मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया , संगठन ने पुनः मतगणना की मांग करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया मौके पर तैनात अधिकारियों ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन मौके पर भीम आर्मी समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

जिस पर अधिकारियों द्वारा धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें कस्बा चौकी प्रभारी मनोज गैरोला समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए । मामले की गंभीरता देखते हुए DIG योगेंद्र सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

अब इस मामले में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने घटनास्थल से दर्जनों बाइक को अपने कब्जे में लिया है।

Ad_RCHMCT