यहां तराई केंद्रीय वन प्रभाग और एसटीएफ ने वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग और एसटीएफ की टीम ने एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक गुलदार की खाल बरामद किया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुलदार को जहर देकर मारने के बाद खाल को रुद्रपुर बेचने जा रहा था। पकड़ा गया आरोपी के नाम दीनानाथ है जो खटीमा का रहने वाला है आरोपी का 1 साथी भागने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील


वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग और एसटीएफ की टीम ने किच्छा पुलभट्टा पर चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान बाइक सवार को रोक कर जब तलाशी ली गई तो उसके बैग से गुलदार का खाल बरामद हुआ इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गुलदार को उन लोगों ने सुरई रेंज के जंगल में जहर देकर मारा था जहां उसकी खाल को रुद्रपुर बेचने ले जा रहे थे। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT