यहां भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल सटोरिये को छुड़ाया, हंगामा

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। सट्टा कारोबार से जुडे एक आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर आरोपी व उसके साथियों ने हमला बोल दिया। इतना ही नहीं पुलिस टीम के चंगुल से आरोपी को छुड़ा लिया गया। अचानक यह प्रतिरोध होने के कारण पुलिस बैकफुट पर आ गयी।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

उक्त मामला कोतवाली मंगलौर अन्तर्गत का है। पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ क्षेत्र के सट्टेबाज को गिरफ्तार करने के लिये गये। इसी दौरान आरोपी सट्टेबाज व उसके साथियों ने शोर मचाते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। साथ ही आरोपी को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

इसके पश्चात वहां मौके पर जमकर हंगामा भी हुआ। हंगामे के बाद उल्टे आरोपी पक्ष ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस मामले की जांच के निर्देश दे दिये हैं।

Ad_RCHMCT