यहां पुलिस ने जुआ खेलते पांच आरोपी किये गिरफ्तार, लाखों की रकम की बरामद

ख़बर शेयर करें -

पुलिस के द्वारा जुआ खेलने वाले व्यक्तियों के ऊपर लगातार कार्रवाई करने की खबरें सामने आती रहती है इसी क्रम में एक बड़ी खबर हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र के सामने आ रही है यहां पर मंडी पुलिस ने जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे ₹1,45,000 नकद बरामद किए है।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पांचों जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया हैकोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ओपन यूनिवर्सिटी के पास एक मकान में छापेमारी करते हुए जुएं के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से ₹1,45,000 कैश और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि काफी दिनों से एक मकान में जुए का कारोबार चलता है। जहां दूर-दूर से लोग जुआ खेलने आते हैं। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी मंडी चौकी विजय पाल सिंह, कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह, घनश्याम आर्य, इसरार नबी, इसरार खान एवं लक्ष्मण शामिल रहे।

Ad_RCHMCT