उत्तराखंड-(BREAKING) बैकरी का सामान लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त,2 घायल।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) बैकरी का सामान लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त,2 घायल।।

बागेश्वर- कपकोट, वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया 02 लोगों का सकुशल रेस्क्यू।

सोमवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि झोपडा नामक स्थान पर एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है l

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी हिरदेश परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त पिकअप , वाहन नम्बर UK 02 CA 0858 है जिसमे 02 लोग सवार थे।

जो बैकरी का सामान लेकर भराड़ी से सामा की ओर जा रहे थे। झोपड़ा नामक स्थान के पास पहुंचकर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर उक्त दोनो

  1. हीरा सिंह पुत्र श्री श्याम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ऐंठान कपकोट बागेश्वर
  2. जगत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी लीली कपकोट बागेश्वर को सकुशल रेस्क्यू किया गया व प्राथमिक उपचार देने के उपरांत 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों में पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी हिरदेश परिहार, आरक्षी टीका सिंह, आरक्षी प्रदीप मेहता, आरक्षी सोहन चौबे आरक्षी गिरदेश जोशी व उपनल चालक जितेंद्र नेगी शामिल रहे।

Ad_RCHMCT