यहां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में नशे का कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है इस क्रम में बड़ी खबर बाजपुर से सामने आ रहे हैं यहां सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने एक महिला को प्रतिबंधित 75 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। बता दें कि उधम सिंह नगर में नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

जो युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं, तो वही देश का भविष्य भी अंधकार में जाता जा रहा है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आदर्श नगर की गड्ढा कॉलोनी में एक महिला नशीले इंजेक्शन बेचने का काम कर रही है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक महिला को 75 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम रिहाना बेगम बताया है। पुलिस ने शनिवार को महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय भेज दिया है। इस दौरान सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है। इसी के चलते पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT