यहां पुलिस ने शक के आधार पर युवक की ली तलाशी, पास से लाखों रुपए हुए बरामद

ख़बर शेयर करें -

राज्य में कई बार पुलिस के द्वारा संदिग्ध की तलाशी की जाती है जिसमें संदिग्धों के पास से नशे का सामान एवं अन्य सामग्री भी बरामद होती है लेकिन इस समय पिथौरागढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर पुलिस ने हल्द्वानी निवासी एक युवक के पास से 26.73 लाख की धनराशि बरामद की है। इस धनराशि की युवक कोई भी कागज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने रूपये सीज कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस का सख्त एक्शन: हाईवे पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले थार-स्कॉर्पियो चालकों पर हुई कार्रवाई

आज सुबह एक युवक रोडवेज के पास पीठ पर भारी बैग लादकर घूमता दिखा। ऐसे में पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो चीता मोबाइल कर्मी कांस्टेबल बलवंत सिंह और भूपेंद्र सिंह ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली। बैग में रूपये देख दोनों पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

इस पर पुलिस ने धर्मपाल से रूपयो से संबंधित वैध कागज दिखाने को कहा, लेकिन वह कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने स्टेट बैंक ले जाकर मशीन से रूपये गिने तो वह 26.73 लाख निकले। जिसके बाद पुलिस ने रूपयों को सीज कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

पुलिस ने उससे रूपयों के बारे में पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसका नाम धर्मपाल रस्तोगी निवासी मित्तल कुटीर कालाढूंगी रोड हल्द्वानी का रहने वाला है। वह हल्द्वानी के मां अमृता ज्वैलर्स ब्ल्यूटिया के मालिक घनश्याम रस्तोगी के यहां काम करता है, उनका सोने का कारोबार है। पिथौरागढ़ में बेचे गए सोने की वसूली कर वह हल्द्वानी जा रहा था।

Ad_RCHMCT