यहां पुलिस ने 9.80 लाख रुपये कीमत की शराब की 102 पेटियां जब्त

ख़बर शेयर करें -



चमोली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। गत दिवस को चमोली की कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने सोनला के पास हाईवे पर बने स्कबर से 102 पेटी अवैध शराब की बरामद की है जिसकी कीमत 9 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।


बता दें कि प्रदेश भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी के मद्देनजर चमोली एसपी श्वेता चैबे की ओर से नशे के विरूध चमोली में अभियान चलाया जा रहा है। ताकि चमोली को नशा मुक्त बनाया जा सके। जिसके लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के सभी थाना स्तर पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। जगहों जगहों पर दिन रात चेकिंग की जा रही है जिसमे कर्णप्रयाग पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड परियोजनाओं में आएगी तेजी: मुख्य सचिव ने विभागों को 3 दिन में प्रोजेक्ट पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश; वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,000 करोड़ का लक्ष्य


कर्णप्रयाग पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने स्कबर से विभिन्न मार्का की कुल 102 पेटी अवैध शराब बरामद की है। कोतवाली कर्णप्रयाग में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक गगन मैठाणी, सिपाही नवीन कठैत, दिगपाल, होमगार्ड कुलदीप आगरी आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा मेला, मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा, बिजली-पानी और मोबाइल शौचालयों के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

Ad_RCHMCT