यहां दिनदहाड़े अपार्टमेंट में घुस गया चोर, आहट होने पर लोगों ने दबोचा, धुनाई लगा पुलिस को सौंपा

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। स्थानीय एक अपार्टमेंट में चोरी की नियत से घुसे चोर को लोगों ने दबोच लिया। उसे धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस चोर से गहन पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत शिवशक्ति अपार्टमेंट का है। घटना की बाबत थानेदार सुभाष कुमार ने बताया कि रविवार सुबह एक चोर यहां शिवशक्ति अपार्टमेंट में चोरी करने की नियत से घुस गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर रामनगर के जंगलों में पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त फायरिंग, घेराबंदी कर वांटेड को गोली मारकर पकड़ा।

वहां पर खटपट की आवाज सुनकर अपार्टमेंट वालों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटायी करने के बाद गंगनहर कोतवाली को सौंप दिया। मामले में पुलिस चोर से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Ad_RCHMCT