यहां पेड़ के नीचे आने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार ।यहां पर आज तड़के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। 25 वर्षीय मृतक युवक का नाम सुमित है जो लक्सर के बीजोपुरा गांव का निवासी है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पीएम मोदी द्वारा शिलान्यास परियोजनाओं की समीक्षा; महासू देवता हनोल और जागेश्वर धाम के कार्यों को प्राथमिकता के निर्देश


रविवार देर रात अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगा। सुमित बीजोपुर्रा गांव से सुल्तानपुर अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। सुबह करीब 4 बजे वो सुल्तानपुर से घर के लिए निकला। जैसे ही वो लक्सर में चौधरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, अचानक तेज आंधी से सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में 'वन नेशन-वन एजुकेशन' की ऐतिहासिक शुरुआत: मदरसा बोर्ड समाप्त; सीएम धामी ने किया 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' का शुभारंभ

बाइक चला रहा सुमित पेड़ के नीचे दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। लक्सर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि मृतक युवक के सिर में गहरी चोटी आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Ad_RCHMCT