यहां खाई में गिरने से नवविवाहित जोड़े की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल जिले से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां प्रतापनगर के दिजुला घाटी में पैदल जा रहे नवविवाहित पति पत्नी की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि नवविवाहिता का पैर फिसल गया उसे बचाने के लिए पति कूदा और दोनों ही करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गए। दोनों की हादसे में दुखद मौत हो गई।खमनोर ग्राम प्रधान सिलारी

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

मोहनलाल दिचलि गाँव का निवासी है। और उसकी ससुराल सिलारी गांव में है। मोहनलल अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल सिलारी आया था और आज दोनों वापस अपने गाँव जा रहे थे। गाड़ी न मिलने के कारण मोहनलाल ने अपने दोस्त को बाइक लेकर लेने को बुलाया और अपने आप दोनों लोग पैदल ही चल दिए। ससुराल से करीब 3 किमी आगे ही पहुचे थे कि अचानक गुना देवी का पैर फिसला और मोहनलाल पत्नी को बचाने के चक्कर में दोनों लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

जब दोस्त उनको लेने आया और उसने रास्ते में पूछा कि यहां से दो लोग भी गए तो लोगों ने कहा कि हां यहां से दो लोग गए लेकिन दोस्त ने कहा कि वे उस ओर नहीं गए। तब कोरदी सिलारी के ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की तो रास्ते में उनका बैग मिला। जिसकी निशानदेही पर लोगों ने उनको खाई में ढूंढने का काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर रामनगर के जंगलों में पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त फायरिंग, घेराबंदी कर वांटेड को गोली मारकर पकड़ा।

दोनों लगभग 500 मीटर गहरी खाई में मिले। दोनों ही बेहोशी की हालत में थे। दोनों को ग्रामीणों द्वारा सड़क पर लाया गया। इसके बाद अस्पताल लाया गया। ग्राम प्रधान सिलारी सूरज रमोला ने दोनों को नही बचाया जा सका।

Ad_RCHMCT