उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत पहुंचे हल्द्वानी ,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत धन सिंह रावत आज हल्द्वानी के भाजपा कार्यालय में पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया। बता दे कि भाजपा संगठन के निर्देश पर कैबिनेट मंत्रियों द्वारा जिलों के प्रवास कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा मंत्री भाजपा कार्यालय पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिलों में जाकर जनता के साथ संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने जिला अध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों से संवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; प्रदेश में 3.09 लाख महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

लगातार पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा की जा रही बयानबाजी पर धन सिंह रावत ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, सबसे ज्यादा गुटबाजी अगर कहीं है तो वह विपक्षी पार्टी कांग्रेस में है, उन्होंने कहा कि वहां तो यह हालात हैं कि विधायकों के धरनों पर ही प्रदेश अध्यक्ष नहीं जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री द्वारा सभी मंत्रियों को 6 कार्यक्रम किए गए हैं, जिसमें जिलों में जाकर संवाद करना है।

Ad_RCHMCT