इन कर्मियों की चेतावनी: समस्याएं नहीं सुलझीं तो 28 जून से काम बंद

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नगर पालिका परिषद, नैनीताल के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि लगातार अनदेखी के चलते समस्त पालिका कर्मचारी 28 जून  से कार्य बहिष्कार पर जाएंगे।

ज्ञापन में संघ ने कहा कि कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को पहले भी मौखिक और लिखित रूप से नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष रखा जा चुका है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लापता नाबालिग को चंद घंटों में ढूँढ निकाला

संघ के अनुसार, कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, पेंशन, एरियर, अर्जित अवकाश, मेडिकल बिल, बरसाती वर्दी, सफाई उपकरण आदि समय से उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जारी: मंडलायुक्त दीपक रावत ने मतदाताओं से की फॉर्म जमा करने की अपील

संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टॉक और महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 28 जून 2025 को दोपहर 2 बजे से समस्त पालिका कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कार्य बहिष्कार के दौरान नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बीमारी या जनस्वास्थ्य संकट उत्पन्न होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों की शिकायतों को नगर प्रशासन द्वारा प्राथमिकता नहीं दी जा रही, जिससे कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है।

Ad_RCHMCT