गौला नदी की जमीन मुक्त कराने उतरा प्रशासन, अवैध निर्माण ध्वस्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी के किनारे फैले अवैध अतिक्रमण पर सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

कार्रवाई से पहले प्रशासन ने मुनादी कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा बलपूर्वक हटाया जाएगा। प्रशासन की इस चेतावनी का आंशिक असर देखा गया – कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपने निर्माण को हटा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

हालांकि, कुछ लोगों ने निर्देशों की अनदेखी की, जिसके चलते आज भारी संख्या में जेसीबी मशीनें तैनात कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

एसडीएम राहुल शाह ने जानकारी देते हुए कहा कि “जिन लोगों ने चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके कब्जों को नियमानुसार जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया है। यह कार्रवाई पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत की गई है।”

Ad_RCHMCT