बड़ी खबर:-सड़कों पर अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे:-आईजी कुमाऊं

ख़बर शेयर करें -

आज मंगलवार को आईजी कुमाऊं द्वारा हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था एवं सत्यापन की कार्यवाही को लेकर कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एंटी न्यूसेंस स्कॉट के अभियान के तहत अब तक की गयी  कार्यवाही की समीक्षा की।

दिनांक 24.05.2023 से आज दिनांक 30.05.2023 तक की गयी गयी कार्यवाही की समीक्षा की, साथ ही निम्न निर्देश निर्गत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस का वार: अवैध 315 बोर तमंचे और कारतूस के साथ दो अपराधी दबोचे गए

1- सड़कों पर अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे यदि कोई अतिक्रमणकारी बार-बार समझाने के बाद भी अनुपालन नहीं कर रहा है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर अभियोग पंजीकृत किए जाए।

2- पुलिस लाईन, नगर निगम आदि से अतिरिक्त जेसीबी व क्रेन उपलब्ध कराकर अवैध अतिक्रमण को हटाया जायेगा

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 9 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'

3-सड़कों पर सफेद रेखा से पार्क की जा रही गाड़ियाँ, अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। फुटपाथ पर लगाये जा रहे अवैध फड़-ठेली, अतिक्रमण को हटाया जाए।

4-सड़को पर दुकान आदि द्वारा अवैध रूप से स्थाई किए गए साईन बोर्ड आदि से यातायात बाधित हो रहा है जिन्हें एन्टी न्यूसेंस स्कॉट द्वारा हटाए जायेगा व आवश्यक वैधानी कार्यवाही/चालानी कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'ऑपरेशन मर्यादा': सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों पर चौखुटिया व दन्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

5- जनपद स्तर के उच्चाधिकारियों व सम्बन्धित थाना प्रभारियों द्वारा भी समय-समय पर अभियान की समीक्षा की जाए।

6- अभियान 24 मई 2023 से लगातार जारी है, अब तक की कार्रवाई संतोषजनक रही है किंतु अभी और अधिक सुधार की आवश्यकता है।

Ad_RCHMCT