उत्तराखंड पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक सूचना निदेशालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने की, जिसमें पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर चर्चा की गई।

समिति ने सर्वसम्मति से छह पात्र प्रकरणों पर कुल 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की सिफारिश की। इन प्रकरणों में दिवंगत पत्रकार स्व. मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी आर्थिक सहायता प्रदान करने की संस्तुति की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि जिन प्रकरणों में अभिलेख अपूर्ण पाए गए हैं, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। संबंधित जनपद के जिला सूचना अधिकारियों से आवेदन को पूर्ण कराकर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत एक प्रकरण को समिति के सामने रखा गया, लेकिन आवश्यक अभिलेख न होने के कारण इसे आगामी बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। समिति के निर्णय को अंतिम अनुमोदन के लिए समिति के अध्यक्ष/ मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

बैठक में पत्रकार कल्याण कोष समिति के गैर सरकारी सदस्य पत्रकार प्रतिनिधि बी.डी. शर्मा, डॉ. डी.डी. मित्तल, निशा रस्तोगी, दिनेश जोशी सहित सूचना विभाग के अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT