आवश्यक सूचना: खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रोकी गई

ख़बर शेयर करें -

अति महत्वपूर्ण सूचना

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा, आंधी-तूफान की प्रबल संभावना (ऑरेंज अलर्ट) व्यक्त की गई है। जिस क्रम में जनपद में देर रात्रि से ही लगातार बारिश हो रही है।
प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में वर्तमान में केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन कर रहे सभी यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थल/सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने के निर्देश निर्गत करते हुए केदारनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोका गया है।
सभी सेक्टर अधिकारियों व पुलिस प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी यात्री को मौसम सामान्य होने तक आगे न बढ़ने दिया जाए। सभी यात्रियों को निर्धारित होल्डिंग क्षेत्रों में सुरक्षित रूप से ठहराया जाए तथा लगातार निगरानी रखी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, DDRF, SDRF, NDRF एवं संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखेंगे। किसी भी प्रकार की आपदा, मार्ग अवरोध, भूस्खलन, दुर्घटना अथवा अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC) के दूरभाष नंबर 8958757335 एवं 8218326386 पर व डायल112 पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

यात्रियों से अपील है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने में सहयोग करें, यह निर्णय आपकी सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

Ad_RCHMCT