आपसी विवाद में भाई ने भाई को ही उतार दिया मौत के घाट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सनसनीखेज घटना सामने आई है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की सीमा पर स्थित नाघर गांव में दो भाइयों के बीच एक मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। हत्या के बाद आरोपी बड़ा भाई फरार हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के बनकोट के पास नाघर बटगेरी गांव में बालम मेहता और नरेंद्र मेहता घर के बाहर बैठकर किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे। बहस बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई और इस दौरान बड़े भाई बालम ने किचन से चाकू लाकर छोटे भाई नरेंद्र के सीने में घोंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

चाकू लगने से नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत बागेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बेरीनाग पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के चचेरे ससुर ने पुलिस में तहरीर देकर बालम पर हत्या का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

नरेंद्र सिंह मजदूरी करता था और दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसका आठ महीने का एक बेटा भी है। वहीं, आरोपी बालम सिंह हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और हाल ही में होली के मौके पर घर आया था। दोनों भाई एक ही घर में साथ रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

घटना के बाद आरोपी ने दावा किया कि यह हादसा था और नरेंद्र छत से गिरकर घायल हो गया था। हालांकि, पुलिस ने तहरीर के आधार पर बालम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT