उत्तराखंड: सचिवालय नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने की 26 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर एक युवक से 26 लाख 55 हजार रुपये हड़पने का आरोप है। इसके साथ ही, उसने युवक को सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र भी थमा दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

मामला उस समय उजागर हुआ जब ऋषिकेश निवासी अमित कुमार ने नेहरू कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। अमित ने बताया कि महिला ने उसे सचिवालय में नौकरी दिलवाने का वादा करके उससे बड़ी रकम ली और बाद में उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। महिला जोगीवाला से गिरफ्तार की गई और यह भी सामने आया कि वह आयुर्वेदिक विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात थी। आरोपी महिला के खिलाफ अब तक नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत हैं। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT