रामनगर-पांच कन्याओं का विवाह, जमकर नाचे बराती

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सामाजिक संस्था वन स्टेप एन वी प्राउड द्वारा रविवार को रामनगर में पांच निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के तहत बैंड-बाजे के साथ नगर में बारात का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए संस्था के सौरभ मित्तल ने बताया कि संस्था द्वारा इस कार्यक्रम का नाम सौभाग्यवती भव: पार्ट 6 रखा गया है संस्था के सौरभ मित्तल ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 5 वर्षों में 23 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है तथा संस्था द्वारा इस बार छठा वर्ष है इस वर्ष भी पांच कन्याओं का विवाह कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था को इस बार 18 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें संस्था के सदस्यों द्वारा जांच के बाद ऐसी पांच कन्याओं का चयन किया गया जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ ही उनके माता-पिता मौजूद नहीं है इसके बाद चयनित पांचों कन्याओं का विवाह कराने का निर्णय लिया गया था हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न इस विवाह कार्यक्रम में नगर की कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भागीदारी करते हुए वर एवं बांधूओ को आशीर्वाद देते हुए संस्था के कार्यों की जमकर प्रशंसा की वहीं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

संस्था के पदाधिकारी ने कहा कि भविष्य में इस कार्यक्रम को और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा तथा उन्होंने संस्था को दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया।

Ad_RCHMCT