उत्तराखंड में बारिश से हाइवे जाम: पहाड़ों से मलबा गिरा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश से मौसम और जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के देवप्रयाग के पास तीन जगह भूस्खलन होने के कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे स्थानीय लोग और यात्री भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर में धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

देवप्रयाग डिग्री कॉलेज और मूल्यगांव के बीच हुई तेज बारिश के कारण पहाड़ से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर गया है। सड़क बंद होने से दूध, सब्जी और अखबार जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NH) की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम जारी रखे हुए है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश बचाव कार्य में बाधा डाल रही है, लेकिन जल्द से जल्द सड़क खोलने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम सहित नैनीताल जनपद के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या

यमुनोत्री हाईवे के जंगल चट्टी क्षेत्र में भी चट्टानी मलबा और भू-धंसाव के कारण कई वाहन फंसे हुए हैं। नगरपालिका क्षेत्र समेत कई आवासीय भवनों और होटलों को भू-धंसाव का खतरा भी मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग में बल्ला थामकर उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

वहीं, कर्णप्रयाग में रविवार रात से जारी बारिश के कारण गौचर के कमेड़ा इलाके में पहाड़ी से बोल्डर और चट्टान गिरने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है। साथ ही, पुनगांव में चट्टान गिरने से सड़क धंस गई है, जिससे नंदासैण-पैठाणी मार्ग भी बंद हो गया है।

Ad_RCHMCT