बारिश और जलभराव की दृष्टिगत यहां मैदानी इलाकों में स्कूलों में की दो दिन की छुट्टी

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं में भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे जनजीवन भी प्रभावित है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से चम्पावत जिले में प्रशासन ने मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

भारी बारिश के चलते तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) अंतर्गत जल भराव की समस्या तथा छात्र-छात्राओं व ननिहालों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नवनीत पांडे ने इसके आदेश जारी किए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

जारी आदेश के अनुसार तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) के मैदानी क्षेत्र टनकपुर एवं बनबसा में 9 जुलाई (मंगलवार) एवं 10 जुलाई (बुधवार) को समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्र में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

Ad_RCHMCT