अनुशासनहीनता भारी पड़ी: भाजपा युवा मोर्चा मंत्री को दिखाया बाहर का रास्ता

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा ने संगठन में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। यही नहीं, पार्टी ने उनकी सक्रिय सदस्यता भी समाप्त कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी

यह निर्णय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर लिया गया। कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने जारी की।पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वह कोई भी पदाधिकारी क्यों न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking news रामनगर रिसॉर्ट में बड़ा सेक्स रैकेट ध्वस्त: SSP मंजुनाथ टीसी के एक्शन से मचा हड़कंप, 52 गिरफ्तार और 10 युवतियां रेस्क्यू

यह निर्णय संगठन में कार्यरत सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए एक सख्त संदेश है कि नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित है। भाजपा की इस कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

Ad_RCHMCT