आज फिर बरसेंगे नैनीताल जिले में बादल, देखिये मौसम पूवाानुमान

ख़बर शेयर करें -

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, आज नैनीताल जिले के मौसम में हलचल देखने को मिल सकती है

बारिश और थंडरस्टॉर्म की संभावना: आज नैनीताल जनपद के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने, गर्जन के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

पर्वतीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी: नैनीताल सहित राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 40-50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (इंटेंस स्पेल) को लेकर ‘वॉच’ (BE AWARE) जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अत्यंत कम (Markedly Below Normal, यानी सामान्य से 5°C या उससे भी कम) दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

भले ही आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है, लेकिन अगले 4-5 दिनों के दौरान पूरे उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में 6-8 °C तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी।

Ad_RCHMCT